नवाबगंज: गोंडा से स्केटिंग करते युवक देवा शरीफ पहुंचा, तिरंगा लेकर मांग रहा अमन-चैन की दुआ
बाराबंकी के प्रसिद्ध देवा शरीफ में इन दिनों देवा मेला चल रहा है, जहां देश के कोने-कोने से जायरीन हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाने और अमन-चैन की दुआ मांगने पहुंच रहे हैं। इसी बीच गोंडा से स्केटिंग करते हुए देवा शरीफ जा रहा एक युवक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।तिरंगा लहराते हुए स्केटिंग कर रहे इस युवक को देखकर लोग उसकी सराहना कर रहे हैं।