डिंडौरी: जिला बीजेपी कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर पखवाड़े पर संगोष्ठी, प्रबुद्धजन सम्मानित
डिंडौरी के जिला बीजेपी कार्यालय में अंबेडकर जयंती के पखवाड़ा के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । दरअसल शनिवार दोपहर 2:00 बजे संगोष्ठी का आयोजन करते हुए अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध जनों और वरिष्ठ जनों का शाॅल श्रीफल देते हुए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे बीजेपी जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम मौजूद रहे ।