गिरिडीह: नेताजी चौक पर एंटी क्राइम चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार, डीएसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
नगर थाना क्षेत्र के नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। शनिवार को दोपहर 12 बजे डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।