सीकरी: सीकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 लीटर हथकड़ शराब किया ज़ब्त
डीग जिले की सीकरी थाना पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर शराब जब्त की और 8 से 10 लीटर वॉश नष्ट कर दिया। थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि फुटाकी के जंगल में अवैध शराब बनाने की सूचना पर डीएसटी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही शराब माफिया जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।