हुज़ूर: भोपाल में देर रात से तेज बारिश, कई स्कूलों में अवकाश; निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति
Huzur, Bhopal | Aug 10, 2026 भोपाल में देर रात से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति बन गई है। निशातपुरा थाना क्षेत्र सहित निचले इलाकों में सड़कें पानी से भर गई हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।