सहजनवा: सहजनवा के हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र में मजाक से बिगड़ी बात पर युवक को पीटा, पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
सहजनवा के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत दरघाट निवासी लक्ष्मण पासवान को गांव के युवकों से मजाक करना भारी पड़ गया, नाराज चार युवको ने मिलकर लक्ष्मण पासवान को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया, इसके बाद पीढ़ी ने थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है ।