सहजनवा: सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरईपार में एक मनबढ़ ने गेहूं के डंठल में लगाई आग, डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जलकर हुई खाक
सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरईपार में एक मनबढ़ ने गेहूं के डंठल में आग लगा दिया, जिससे एक व्यक्ति का डेढ़ बीघा गन्ने का फसल जलकर खाक हो गया, मनबढ़ पर गन्ना जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में पहुंचकर किसान ने पुलिस को तहरीर दिया, जिसके बाद शरीर के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।