सहजनवा: सहजनवा थाना क्षेत्र के गीडा सेक्टर 26 केयान डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड में मक्का दाना आपूर्ति के नाम पर ₹31 लाख की ठगी
सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजनवा के गीडा सेक्टर 26 स्थित केयान डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड में, मक्का दाना आपूर्ति के नाम पर 31 लख रुपए ठगी का मामला सामने आया है, इसके बाद एचआर हेड अमित पांडे की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी, साथ ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।