सहजनवा: सहजनवा के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में नाली पाटने से रोकने पर गर्भवती महिला की पिटाई, 3 पर दर्ज हुआ केस
सहजनवा के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत परमेश्वरपुर में नाली पाटने से रोकने पर एक गर्भवती महिला के पिटाई का मामला सामने आया है, जिसके बाद महिला ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें तीन आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और पूरे मामले की जान शुरू कर दी है।