चूरू: गांव खांसोली के 36 वर्षीय व्यक्ति को परिवार से झगड़ा करना पड़ा महंगा, सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 16, 2025 चूरू के गांव खांसोली के एक 36 वर्षीय व्यक्ति को अपने ही परिवार से झगड़ा करना महंगा पड़ गया। सदर थाना पुलिस ने 36 वर्षीय बच्चनदान को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया, जिसे एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा। सदर थाना के हेड कांस्टेबल संजय कमांडो ने बताया कि गस्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली थी।