चूरू: जिलापरिषद सभागार में पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल ने पानी की समस्या पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Churu, Churu | Jun 16, 2025 चूरू जिलापरिषद सभागार में सोमवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जलदाय विभाग की योजनाओं की समीक्षा मीटिंग के दौरान सम्बंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई अवैध जल कनेक्शनों और टैंकर भरने के लिये पानी की चोरी की शिकायत के बाद नाराजगी जताई।