बड़ा सड़क हादसा टला: चमोली में ARTO की इंटरसेप्टर और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत!
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास (कौड़िया) एआरटीओ की इंटरसेप्टर गाड़ी और एक बोलेरो वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत या गंभीर घायल होने की खबर नहीं है।
पहाड़ों में संकरे रास्तों और तीव्र मोड़ों पर गति नियंत्रण का ध्यान जरूर रखें।
#Chamoli #Uttarakhand #RoadAccident #AccidentNews #BadrinathHighway #Birahi #UttarakhandNews #BreakingNews #TrafficPolice #RoadSafety #ARTO
Nainital, Nainital | Sep 20, 2026