प्रेस विज्ञप्ति
सी०एम०आर० आपूर्ति में तेजी लाने का निर्देश, जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा
मधेपुरा, दिनांक 06 जून 2026
जिला पदाधिकारी, मधेपुरा अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी कक्ष में सी०एम०आर० (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, संबंधित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, राइस मिलर तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सी०एम०आर० आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित आपूर्ति वाले राइस मिलरों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराने को कहा।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि खाद्यान्न आपूर्ति व्यवस्था सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण एवं समन्वय स्थापित कर सी०एम०आर० आपूर्ति कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
बैठक में विभिन्न राइस मिलरों द्वारा आपूर्ति से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों पर भी चर्चा की गई तथा उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पक्षों से निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत सी०एम०आर० आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Madhepura, Bihar | Jun 7, 2026