थाना पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार रात 50 हजार के इनामी वांछित सुनील यादव (25) निवासी ककरमत्ता, वाराणसी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई वैभव कृष्ण के निर्देशन व एसपी आदित्य लांग्हे के आदेश पर हुई। आरोपी गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के मुकदमे में फरार था। पुलिस ने यह खुलासा गुरुवार दोपहर किया है।