फर्रुखाबाद: गांव हुसैनपुर में जमीन पर पड़े बिजली के तार 5 वर्षीय बच्चे के ऊपर गिरे, घायल बच्चे को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
अमृतपुर के गांव हुसैनपुर निवासी 5 वर्षीय बच्चा अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। गांव में लगने के लिए जमीन पर कई बिजली के पोल पड़े हुए थे। तभी एक बिजली का पोल फिसल गया खेलते समय 5 वर्षीय बच्चे के ऊपर गिर गया।वह घायल हो गया।जिला अस्पताल लोहिया लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।