चम्बा: कैंथली-लढ़ान मार्ग पर खाई में गिरी जीप, एक की हुई मौत व एक घायल
Chamba, Chamba | May 9, 2024 कैंथली-लढ़ान मार्ग पर जीप दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में एक अन्य घायल हुआ है। यह जानकारी गुरुवार को एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मीडिया के साथ सांझा की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।