लक्सर में वरिष्ठ भाजपा नेता कुशलपाल सैनी ने प्रेसवार्ता कर 8 अक्टूबर को होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की जानकारी दी। हुसैनपुर के एसएस पब्लिक स्कूल में सेवा पखवाड़े के अभियानों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए नशा विरोधी नाटक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
रिपोर्टर —नवाब खटाना लक्सर
#Laksar #KushalPalSaini #BJP #SevaPakhwada #NashaMukti #LaksarNews
Laksar, Haridwar | Oct 6, 2026