लक्सर में भारतीय किसान यूनियन पटेल गुट ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांगें पूरी न होने पर 15 अक्टूबर से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी किरत सिंह ने प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
#Laksar #KisanAndolan #BKUPatel #KiratSingh #KisanNews #HaridwarNews