आबू रोड: आबूरोड आकराभट्टा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घर के पास करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के आकराभट्ट हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में राष्ट्रीय पक्षी मोर करंट की चपेट में आने से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता से मोर की जान बच गई।जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान के पास अचानक मोर करंट की चपेट में आ गया,जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।