लखीसराय: किऊल रेलवे स्टेशन पर वृद्ध की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में हुई मौत
लखीसराय किऊल रेलवे स्टेशन परिसर में गया जमालपुर पैसेंजर ट्रेन में एक वृद्ध की तबीयत अचानक खराब हो गई। वृद्ध की हालत को देखते हुए रेल पुलिस के द्वारा वृद्ध के बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल मंगलवार की दोपहर 12:45 पर लाया गया । जहां स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घायल वृद्ध का उपचार किया गया। तथा उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई. मृतक नवादा जिला का रहने वाला।