टीकमगढ़: केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. बीरेंद्र कुमार ने जनगणना 2027 के लिए भरा स्व-गणना फॉर्म!
केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार जी ने आज जनगणना-2027 के तहत अपना स्व-गणना का फॉर्म भरा। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सभी जिलेवासियों से अपील की, कि स्व-गणना का फॉर्म भरें और जब जनगणना की टीम घर आए, तब सभी आवश्यक जानकारियां उन्हें अवश्य दें।