प्रतापगढ़: पटहटिया कला छोटी नहर के पास बाइक की आमने-सामने भिड़त में एक युवक गंभीर रूप से घायल, जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती
फ़तनपुर थाना क्षेत्र के फ़तनपुर बीरापुर मार्ग पर पटहटिया कला छोटी नहर के पास दो बाइक में आमने-सामने भिड़त हो गई। इस घटना में बाइक चालक विकास सिंह 22 पुत्र अमरजीत निवासी सिलौधी गंभीर रूप से घायल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए दूसरा बाइक चालक मौका पाकर फरार हो गया। घायल को एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी गौरा ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।