सल्लोपाट थाना पुलिस को एक पुराने सड़क दुर्घटना मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 11 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मोना डूंगर के पास गमाना माला गांव में हुए एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।