टाटीझरिया: NH-522 फोरलेन: मुआवजे के नाम पर 'ऊंट के मुंह में जीरा', नोटिस देख टाटीझरिया के रैयत भड़के
NH-522 फोरलेन: मुआवजे के नाम पर 'ऊंट के मुंह में जीरा', नोटिस देख भड़के टाटीझरिया के रैयत। बाजार दर से बेहद कम मूल्यांकन देख लोगों में आक्रोश, कहा- कौड़ियों के भाव पुश्तैनी जमीन, कैसे बनेगा नया आशियाना? भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एनएच-522 (पुराना एनएच100) को फोरलेन बनाने की कवायद तेज होते ही टाटीझरिया चौक के पास विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं।