चित्रकूट मऊ के टिकरा में शराब के नशे में हुए दो पक्षों में हुई मारपीट दोनों पक्ष से 4 घायल दो जिला अस्पताल रेफर। मामला चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा गांव का बीते बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे का जहां दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों से 4 लोग घायल हो गए घायल एक पक्ष के राजकुमार ने बताया कि वह अपने भाई सुलेख के साथ घर के पास ही थे तभी उनकी आशीष नाम के युवक से किसी बात को लेकर बहस हो रही जिस पर प्रदीप नाम का युवक उन्हें गाली गलौज करने लगा जिस पर प्रदीप की तरफ से शिवम पुत्र श्याम सुंदर निवासी चितरा गोकुलपुर जो मऊ के छिवलहा गांव अपने ननिहाल गया था भी गाली गलौज करने लगा जिससे दोनों पक्षों में 4 लोगों के बीच मारपीट हो गई जिसमें चारों घायल हो गए जिसमें दोनों पक्षों से राजकुमार और प्रदीप को मामूली चोट आई तो सुलेख सिंह और शिवम पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको परिजनों द्वारा मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है बताया जा रहा है कि शराब के नशे में होने के कारण झगड़ा शुरू हुआ है फिलहाल दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर मऊ थाने में दी है
Karwi, Chitrakoot | Aug 27, 2026