बिसवां: बिसवां पुलिस की बड़ी सफलता: हिस्ट्रीशीटर सहित 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद
बिसवां क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के खुलासे में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन सिंह के नेतृत्व में थाना बिसवां पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में करन शुक्ला निवासी शिवथाना थाना मानपुर तथा सूरज यादव निवासी हथिया मल्लपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर शामिल हैं।