जांजगीर: जांजगीर में पैसे के विवाद में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
जांजगीर के ग्राम खोखरा में पैसे के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। जांच के दौरान पुलिस ट्रेकर डॉग 'गब्बर' ने मुख्य आरोपी के घर तक रास्ता दिखाकर मदद की। मुख्य आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।