जांजगीर: जांजगीर कोतवाली के पीछे बनेंगे 60 नए सर्वसुविधायुक्त आवास
जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की पहल से पुराने जर्जर आवास हटाकर समान जगह 60 नए आवासीय मकान बनाए जा रहे हैं। इससे पुलिसकर्मियों को किराये के मकानों से मुक्ति मिलेगी और ड्यूटी में भी सुविधा बढ़ेगी।