गुरुआ: कोड़ीया गांव में 112 नंबर पुलिस वाहन पर बदमाशों का हमला, आधा दर्जन लोग हिरासत में
Gurua, Gaya | Apr 19, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ शुक्रवार की रात बदमाशों ने पुलिस की 112 नंबर वाहन पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना गुरुआ थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव की है, जहाँ इमामगंज से आए एक परिवार की तिलक रस्म के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बाइक को लेकर हुआ और मामले की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई।