गुरुआ: गुरुआ बाईपास पर सड़क हादसा: दो युवक गंभीर रूप से घायल, मगध मेडिकल रेफर
Gurua, Gaya | Apr 15, 2025 गुरुआ बाईपास सड़क पर स्थित सरकारी बगीचा के पास रविवार की साम 8 बजे एक भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से गुरुआ थाना की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।