गुरुआ: टाइगर जंप के दौरान गौसपुर गांव के युवक की टूटी गर्दन, इलाज के दौरान पटना में हुई मौत; होमगार्ड की तैयारी कर रहा था मृतक
Gurua, Gaya | Apr 15, 2025 गुरुआ प्रखंड के गौसपुर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय युवक जयराम कुमार का होमगार्ड बनने का सपना उस वक्त अधूरा रह गया, जब गया के एक निजी प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जयराम कुमार, पिता युगल चौधरी, बेंगलुरु में एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। लेकिन बिहार में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में