गुरुआ: पेंदापुर के पास सड़क हादसा: ऑटो पलटने से एक युवक की मौत, दो घायल
Gurua, Gaya | Apr 19, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। शनिवार की शाम लगभग 4 बजे पेंदापुर और गम्हरिया गांव के बीच एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।