मानपुर: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर मानपुर में गूंजा आमद-ए-रसूल का पैगाम, जुलूस-ए-मोहम्मदी मे उमड़ा जनसैलाब
Manpur, Umaria | Aug 26, 2026 पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व मानपुर नगर मे धार्मिक उल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने शामिल होकर पैगंबर मोहम्मद साहब की तालीमो और उनके बताए अमन, भाईचारे एवं मानवता के संदेश को याद किया।