बलरामपुर: सदर तहसील में आयोजित मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम, बीएलओ को मतदाता सूची अपडेट करने का मिला विशेष प्रशिक्षण
बलरामपुर सदर तहसील सभागार में सोमवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने सक्रिय रूप से भाग लिया। नायब तहसीलदार अभिनव चौहान ने बीएलओ को मतदाता सूची से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र में बताया गया कि मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम कैसे जोड़े जाएं, मृत मतदाताओं के नाम कैसे हटाएं।