सहजनवा: बंगलाखोर के प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल गिरी, ग्रामीणों में आक्रोश, अधिकारियों ने दिए जांच के निर्देश
पाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनकटिया के बंगलाखोर स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल गिर जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर की बाउंड्री वॉल अचानक धराशायी हो गई।