गोहद: 33% आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस नेत्री ने भिंड ग्वालियर रोड पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया
Gohad, Bhind | Apr 22, 2026 महिलाओं को 33% आरक्षण देने की मांग को लेकर भिंड ग्वालियर रोड गोहद चौराहा पर कांग्रेस नेत्री शांति कुशवाहा सहित महिला मंडल ने बुधवार को लगभग 5:00 बजे केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।इस दौरान कांग्रेस नेत्री शांति कुशवाहा ने 33% आरक्षण लागू करने की मांग की।