सागर नगर: कलेक्टर ने महाशिवरात्रि बारात आस्था, सद्भाव और भाईचारे के साथ निकालने को कहा, डीजे और लाउडस्पीकर का संचालन नियमों के अनुसार करें
बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सागर कलेक्टर संदीप जीआर ने पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल और अधिकारियों के साथ मंगलवार दोपहर 2:00 से शिव मंदिरों और शोभायात्रा निकालने के मार्ग का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा महाशिवरात्रि पर बारात को आस्था, सद्भाव और भाईचारे के साथ निकाले। डीजे नियम अनुसार बजाए।