भीलवाड़ा: रवि लोट हत्याकांड: वाल्मीकि समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, परिवार को नौकरी, मुआवजा और बुलडोजर कार्रवाई की मांग
बड़लियास निवासी युवक रवि लोट हत्याकांड को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वाल्मीकि समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोग मृतक का प्रतीकात्मक पुतला लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। बाद में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और सांसद को ज्ञापन सौंपा।