रामनगर: रामनगर क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, पूर्व विधायक शरद अवस्थी भी शामिल हुए
रामनगर क्षेत्र के गणेशपुर रामनगर सीहामऊ भवानीगंज सहित कई जगहों पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।रामनगर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में रामनगर के पूर्व विधायक शरद अवस्थी एमएलसी अंगद सिंह शामिल हुए। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे।