शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र के सदर बाजार में दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक
थाना मक्खनपुर क्षेत्र सदर बाजार में बीती देर रात कोल्ड ड्रिंक व पेटीज की दुकान में आग लग गई। धुआं देख कर सोमवार सुबह आठ बजे क़रीबन मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। दुकानदार मुकेश कुमार बघेल व तार बाबू ने बताया कि दो फ्रिज, चार काउंटर और नकदी सहित सारा सामान जल गया।