कांके: रांची के बुंडू में टायर दुकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Nov 6, 2026 रांची के बुंडू में टायर दुकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के 16 अपोलो टायर, तीन मोबाइल, तीन इन्वर्टर, चार बैटरी, एक स्टेबलाइजर और घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन बरामद किया गया है।