मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के मडईपुर गांव में टमाटर के खेत में काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
बताते चले कि मडईपुर गांव निवासी 46 वर्षीय विजय कुमार गांव में एक किसान के खेत में टमाटर की गुड़ाई कर रहा था। अचानक मूर्छित होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस चालक ने विजय कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया जहां चिकित्सक परीक्षण कर मृत घोषित कर दिए। वहीं परीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर सव का अंतिम संस्कार कर दिए।