मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी गांव में सफाई कर्मी ने 4 बच्चों की लाठी से की पिटाई, 2 बच्चों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
रैंकरी गांव निवासी अनुज कुमार राजगढ़ ब्लाक में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। घायल बच्चों के परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे गांव में ही बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सफाई कर्मी अनुज कुमार वहां पहुंचा और बैठकर आपस में बातचीत कर रहे बच्चों को गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों से मारने पीटने लगा। जिसमें चार बच्चे घायल हो गए राजगढ़ अस्पताल में इलाज जारी।