मड़िहान: थाना संत नगर पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
वादी सुनील कुमार सिंह निवासी मुलापुर जनपद भदोही द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनों की हेर फेर करने के संबंध में लिखित तहरीर दी थी। जिसमें आज दिनांक 2.9.2024 को उप निरीक्षक धनंजय कुमार राय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना संत नगर क्षेत्र से वांछित अभियुक्त हीरालाल निवासी रामपुर अतरी थाना संत नगर को जेल भेजा गया।