मड़िहान: मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 5 लाख के आभूषण सहित 60000 नगदी की की चोरी मामला संत नगर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव का
जमुहार गांव निवासी जज्जू विश्वकर्मा के पुत्र जितेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार की देर रात लगभग 9:00 बजे के करीब सभी परिवार खाना खाने के बाद सोने चले गए। बड़े भाई नागेंद्र विश्वकर्मा खेत पर सोने गए। पिता और मां शारदा देवी बरामदे में सोई हुई थी। बड़े भाई की पत्नी मायके गई हुई थी। घर के पीछे गलियारे में दरवाजा नहीं लगा था। वहीं से चोर घुसकर चोरी किए हैं।