मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के बंदेया मजरे में 1 माह से विद्युत आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने पावर हाउस का किया घेराव
उपभोक्ताओं द्वारा बताया गया की 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से पूरी बस्ती के लगभग 100 घरों में कनेक्शन दिया गया है। 1 अगस्त से मजरे के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही है। शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया। धरने पर बैठे लोगों को जूनियर इंजीनियर जगजीवन राम द्वारा। समझाने बुझाने व लिखित आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ।