मड़िहान: पिकनिक मनाने आए बीयर बार के संचालक की संत नगर थाना क्षेत्र के मेजा डैम में डूबने से हुई मौत मचा कोहराम
वाराणसी जनपद के लहरतारा निवासी 44 वर्षीय अनिल रावत अपने अन्य परिवार के साथियों के साथ पिकनिक मनाने मेजा डैम गए थे। जहां मृतक गहरे पानी में स्नान करते समय चले गए। जिससे बांध में डूबने से मौत हो गई। साथ गए अन्य साथियों ने ग्रामीणों के सहयोग से गहरे पानी से निकलकर पीएचसी पटेहरा पहुंचे। जहां डॉक्टर वाजिद जमील ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सव को कब्जे में लिया।