मेदिनीनगर (डालटनगंज): नेशनल हाईवे-39 पर फोरलेन के निर्माण के दौरान चुकरू स्थित टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दो शूटर गिरफ्तार
नेशनल हाइवे 39 फोरलेन सड़क निर्माण के क्रम में मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चुकरू स्थित टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलीबारी में इस्तेमाल पिस्टल और गोली बरामद की गयी है। इस घटना को अंजाम दिलाने वाले राहुल सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज की गयी है। बताते चलें कि 7 जनवरी को गोली चली थी।