गोहद: गोहदी गेट के पास गोहद में जन सहयोग से मंदिर और रोड का निर्माण कार्य शुरू हुआ
Gohad, Bhind | Nov 16, 2026 गोहदी गेट के पास गोहद में हनुमान जी के मंदिर के दीवाल टूट गई थी एवं रोड क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके लिए वार्ड 13 की पार्षद शैलेंद्र गुर्जर द्वारा नगरपालिका में भी पिछले दिनों आंदोलन किया गया था लेकिन पुरातत्व विभाग से अनुमति न मिलने के बाद सोमवार को लगभग 5 बजे स्थानीय नागरिकों ने जन सहयोग से दीवाल निर्माण एवं सड़क निर्माण कार्य करना शुरू किया।