हरिद्वार: SSP ने प्रदीप बिष्ट को बनाया ज्वालापुर कोतवाली का इंचार्ज, SSI वीरेंद्र रमोला को दी गई नगर कोतवाली की कमान
SSP ने तबादले के बाद खाली हुई ज्वालापुर और नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षकों की सीट पर नई नियुक्तियां कर दी हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी प्रदीप बिष्ट को ज्वालापुर और रानीपुर में तैनात SSI वीरेंद्र रमोला को नगर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। AHTU में अच्छे कार्य के लिए प्रदीप बिष्ट जबकि BHEL की 1 करोड़ की चोरी के खुलासे का ईनाम दिया गया है।